● BYJU’s बना FIFA World Cup 2022 का प्रायोजक
👉भारतीय बहुराष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूज़ (Byju’s) को 24 मार्च को फीफा विश्व कप 2022 के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में घोषित किया गया। इसके साथ ही बायजूज़ (Byju’s) फीफा विश्व कप से जुड़ने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। अब, बायजूज़ फीफा विश्व कप के चिह्न, प्रतीक और संपत्ति का उपयोग करने में सक्षम होगा
👉फुटबॉल विश्व कप 2022 का आयोजन क़तर में किया जायेगा। यह टूर्नामेंट 21 नवम्बर, 2022 से 18 दिसम्बर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। यह ऐसा पहला फुटबॉल विश्व कप है जिसका आयोजन अरब जगत में हो रहा है। यह एशिया में आयोजित होने वाला दूसरा फुटबॉल विश्व कप है, पहली बार एशिया में जापान और कोरिया ने वर्ष 2002 में फुटबॉल विश्व कप का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी।
👉बायजू (Byju’s) एक मल्टीनेशनल एड-टेक कंपनी है, इसका मुख्यालय बैंगलोर में है। इसकी स्थापना वर्ष 2011 में बायजू रवीन्द्रन और दिव्या गोकुलनाथ ने की थी।
0 टिप्पणियाँ